{"_id":"68794853345eea4a0c0da1b8","slug":"teachers-are-not-using-the-blackboard-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140948-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ब्लैक बोर्ड का उपयोग नहीं कर रहे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ब्लैक बोर्ड का उपयोग नहीं कर रहे अध्यापक
Fri, 18 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने वीरवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों का शैक्षिक आकलन किया। स्कूल में सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई। अध्यापकों की ओर से ब्लैक बोर्ड का उपयोग नहीं किया जा रहा था।
उन्होंने मुख्य अध्यापक नरेश कुमार को इस बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सभी कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड का प्रयोग सुनिश्चित करें। स्कूल में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें। इस समय बारिश का मौसम है और स्कूल में कुछ जहरीले कीड़े जीव-जंतु निकल सकते है उसे साफ करवाया जाए। उन्होंने सभी अध्यापकों को बच्चों को प्रतिदिन होमवर्क देने व उसे सही प्रकार से चेक करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण में उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह राठी व हिमांशु गोड़ भी उपस्थित रहे। इसी दौरान एसडीएम ने विद्यालय में मिड डे मील का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मिड डे मील पकाने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका कोई बुरा प्रभाव न पड़े। सूखे राशन को पानी से बचाने के लिए उसे ऊपर रखा जाए तथा अच्छी प्रकार की सब्जियों का प्रयोग किया जाए।