{"_id":"6b01e8bc477e5464c2034042","slug":"teach-female-students-about-business-methods-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166508-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं को बताए कारोबार के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं को बताए कारोबार के तरीके
Sun, 22 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि, शिक्षिकाएं व छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और एंटरप्रेन्योरशिप वर्टिकल की ओर से उद्यमियों के साथ विशेषज्ञ सत्र करवाया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज की पूर्व छात्रा और उद्यमी पलक, तमन्ना गुप्ता और राधिका ने मुख्य वक्ता के रूप में अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि मेहनत, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच से छोटे विचार को सफल ब्रांड में बदला जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को बाजार की मांग समझने, ग्राहक संतुष्टि बनाए रखने और उत्पाद की अलग पहचान बनाने के व्यावहारिक तरीके भी बताए। कार्यक्रम विवेक, ममता थापर, जसमीत कौर, शैली चौहान और वैशाली वर्मा का सहयोग रहा।