फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   TB testing facilities will be available at Vyaspur and Pratapnagar CHCs

Yamuna Nagar News: व्यासपुर और प्रतापनगर सीएचसी में मिलेगी टीबी जांच की सुविधा

Mon, 15 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
TB testing facilities will be available at Vyaspur and Pratapnagar CHCs
जिला नागरिक अस्पताल। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग के पास रेडियोग्राफर न होने की वजह से व्यासपुर व प्रतापनगर सीएचसी में एक्सरे मशीन नहीं लग पाएगा।अब टीबी मरीजों की जांच के लिए सीबी नॉट मशीन खरीदी जाएगी। यदि विभाग में रेडियोग्राफर होते तो शायद अब तक दोनों सीएचसी में मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिल गई होती। ऐसे में लोगों को एक्सरे के लिए उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी या फिर जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर के चक्कर काटने पड़ेंगे।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत जिला माइनिंग फंड (डीएमएफ) से जिले में स्वास्थ्य विभाग को 25 लाख रुपये मिबेने थे। इस राशि से सीएचसी व्यासपुर व प्रतापनगर में दो एक्सरे मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया था। ऐसे में लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि स्वास्थ्य विभाग के पास रेडियोग्राफर ही नहीं है। यदि मशीनें खरीद भी ली गई तो बिना रेडियोग्राफर के उन्हें चलाएगा कौन। यदि मशीनें खरीद भी ली जाती तो वह ऐसे ही पड़े-पड़े धूल फांकती रहती। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने एक्सरे मशीन की जगह टीबी मरीजों की जांच के लिए सीबी नॉट मशीन खरीदने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीसी से अनुमति ली है। अब यह फंड अन्य उपकरणों के लिए ट्रांसफर किया जाएगा। जिला माइनिंग फंड से विभिन्न विभागों को अलग-अलग मद में रुपये दिए जाते हैं। इसमें स्कूल, स्वास्थ्य विभाग से लेकर लोक निर्माण विभाग तक को निर्धारित फंड ट्रांसफर किया जाता है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग को भी इस फंड से 25 लाख रुपये मिले थे।
एक्सरे मशीनें लगती तो दोनों जगहों पर चार लाख की आबादी को फायदा मिलता। अभी दूरदराज के क्षेत्रों से मरीजों को एक्सरे के लिए जिला नागरिक अस्पताल या फिर जगाधरी में आना पड़ता है। पिछले दिनों जिला नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई है। एक मशीन पहले से लगी है। ऐसे में यहां से त्वरित रिपोर्ट भी मिल रही है। अस्पताल में हर रोज एक्सरे के लिए लगभग 100 सक 140 मरीज पहुंच रहे हैं।

डीएमएफ से स्वास्थ्य विभाग को 25 लाख रुपये मिले हैं। इससे दो सीएचसी के लिए एक्सरे मशीन खरीदी जानी थी। परंतु विभाग के पास रेडियोग्राफर नहीं है। इसलिए डीसी की अनुमति से एक्सरे मशीन की जगह टीबी मरीजों की जांच के लिए सीबी नॉट मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया है। इससे ग्रामीण में भी टीबी की जांच हो सकेगी। - डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed