फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Taught women associated with social service to make compost from kitchen waste by giving them a clean bin

समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं को स्वच्छ बिन देकर सिखाया किचन वेस्ट से खाद बनाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Taught women associated with social service to make compost from kitchen waste by giving them a clean bin
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत शनिवार को स्वयं सहायता समूह, समाज सेवा और अन्य क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को नि:शुल्क स्वच्छ बिन वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें किचन वेस्ट व गीले कचरे से खाद बनाना सिखाया गया। इस दौरान छत पर रूफ गार्डनिंग की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि स्वच्छ सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर डॉ. पायल ने कहा कि स्वच्छ बिन का इस्तेमाल कर महिलाएं घर के किचन वेस्ट से खाद बनाकर घर के कचरे का सही प्रयोग कर अपने शहर को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि किचन वेस्ट से खाद बनाकर महिलाएं घर की छत पर रूफ गार्डनिंग कर ताजी फल सब्जियां भी प्राप्त कर सकती हैं। जिससे घर में ऑर्गेनिक सब्जियां और फल प्राप्त कर परिवार के सभी सदस्यों की सेहत भी अच्छी होगी। नगर निगम की एसएमआईडी शशि ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम के साथ जुड़कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत अपना सहयोग दें, ताकि अधिक से अधिक शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। नगर निगम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हर संभव सहयोग करेगा। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है। महिलाओं के सहयोग से ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में यमुनानगर को अच्छी रैंकिंग मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed