फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tantric did misdeed in the name of exorcism, Yamunanagar

झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tantric did misdeed in the name of exorcism, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पड़ोस में रहने वाले तांत्रिक ने महिला से भूत प्रेत का साया दूर करने की बात कहकर झाड़ फूंक करने के नाम पर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी महिला को होटल में ले गया। वहां उसे झाड़ फूंक के नाम पर गलत काम किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से कई माह दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने दो लाख रुपये की मांग की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अगस्त 2016 में हुई थी। उसके पास एक बेटा है। मार्च माह में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ था। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले गौरव उसके ससुराल वालों के पास आने जाने लगा। आरोप है कि वह झाड़-फूंक का काम करता है। आरोपी उसके ससुराल वालों को कहने लगा कि उनकी पुत्रवधू पर भूत प्रेत का साया है। उसे दूर करने के लिए उसने झाड़-फूंक करने की बात कही। वह आरोपी की बातों से डर गई। इसके बाद आरोपी ने उसको बहकावे में ले लिया। अप्रैल माह में आरोपी उसे अंबाला शहर के कावेरी होटल ले गया। कहने लगा झाड़-फूंक करनी है। इसके लिए अलग जगह चाहिए। वह उसकी बातों में आ गई और आरोपी ने होटल के कमरे में उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

होश आने पर वह मना करने लगी तो आरोपी ने उसे धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो उसका उसके पति से तलाक हो जाएगा। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसे जगाधरी के एक मकान में कुछ दिन तक पत्नी की तरह रखा। इसके बाद जून के पहले सप्ताह में आरोपी उसे आजाद नगर के मकान में ले गया वहां उसे 10 दिन रखा और मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। इस दौरान नशीली वस्तुएं भी खिलाई। आरोपी ने उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा, वह मना करती रही तो आरोपी उसे धमकियां देता रहा कि वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 10 जुलाई को आरोपी ने उससे फिर दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपनी मां से 2 लाख रुपये लेकर आने की बात कही। तंग होकर उसने यह सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed