{"_id":"6a0b640ee6a7df7e8705364b","slug":"tanmay-has-brought-glory-to-the-sport-of-football-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156274-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटबॉल में तन्मय ने नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटबॉल में तन्मय ने नाम किया रोशन
Tue, 19 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
तन्मय कांबोज।
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर की मॉडल टाउन निवासी 15 वर्षीय तन्मय कांबोज ने अपनी प्रतिभा के दम पर फुटबाॅल में अपनी अलग जगह बना ली है। तन्मय राष्ट्रीय स्तर पर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। शहर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में 10वीं के छात्र तन्मय जल्द ही प्री-सुब्रोतो कप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। तन्मय का चयन 27 मई को गुरुग्राम में होने वाली प्री-सुब्रोतो कप के लिए गया है।
तन्मय राइट फुल बैक डिफेंडर के रूप में खेलता है और अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई खिताब जीतकर नाम रोशन कर चुका है। उसका प्री-सुब्रतो कप, सीबीएसई क्लस्टर और इंडिया खेलो फुटबॉल जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके उत्कृष्ट खेल के चलते उसका चयन इंडिया खेलो फुटबॉल के फाइनल राउंड के लिए भी हुआ है।
इसके अलावा तन्मय का चयन हिमाचल प्रदेश अंडर-15 यूथ टीम के लिए भी हुआ था। हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के कारण यह टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया, जिससे उसे खेलने का मौका नहीं मिल सका। बावजूद इसके तन्मय का उत्साह कम नहीं हुआ और वह लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। अब एक बार फिर तन्मय के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है।
विज्ञापन
तन्मय ने बताया कि पहली कक्षा में स्कूल के दोस्तों के साथ खेलना शुरू किया था। कुछ दिन तो वह ऐसे ही खेलता रहा और उसका रूझान बढ़ने लगा। यह अब दिनचर्या का हिस्सा बन गया था और वह प्रतिदिन खेलने लगा। करीब छह वर्ष तक वह बिना किसी कोचिंग के खेलता रहा और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कोच नरेन थापा से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया।
12 वर्ष की आयु में उसकी प्रतिभा में निखार आया और कई टूर्नामेंट खेले। तन्मय ने बताया कि वह 20 से ज्यादा टूर्नामेंट खेल चुका है। इनमें वह चार पदक व दो ट्रॉफी जीता है। वह प्रतिदिन करीब चार घंटे अभ्यास करता है। उसका सपना भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलना है।
कोच नरेन थापा ने बताया कि तन्मय का खेल प्रति समर्पण और लक्ष्य पाने की जुनून उसे अलग बनाता है। वह अपने खेल के प्रति बेहद गंभीर है। तन्मय भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम और ऊंचा करेगा।