{"_id":"69dd64327606e4d9de06eec4","slug":"tamanna-secured-first-place-in-the-essay-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-154310-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निबंध प्रतियोगिता में तमन्ना ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निबंध प्रतियोगिता में तमन्ना ने पाया पहला स्थान
Tue, 14 Apr 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज की निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निबंध से बाबा साहेब के जीवन, आदर्शों के संबंध में विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की तमन्ना ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की जया ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष के विवेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. करुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण में डॉ. आंबेडकर विचार, डॉ. आंबेडकर एक महान विचारक, राष्ट्र निर्माण व शिक्षा क्षेत्र में बाबा साहेब का योगदान और डॉ. आंबेडकर के सपनों का भारत इत्यादि विषय पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान हिंदी विभागाध्यक्ष व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा देवी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष अभिषेक व प्राध्यापिका ऋतु ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने, समाज में समानता, शिक्षा व जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद