{"_id":"6a2b10b0a1e7671b5207bcce","slug":"talents-shone-at-the-summer-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157639-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गीष्मकालीन शिविर में प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गीष्मकालीन शिविर में प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग
Fri, 12 Jun 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापक व अन्य। संस्थान
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरावां में भारतीय भाषा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय गीष्मकालीन शिविर का वीरवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। अंतिम दिन खेल गतिविधियों और विद्यार्थियों के प्रतिभा प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समापन समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, भाषण, चित्रकला और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को मानचित्र ज्ञान, भाषण कला, पर्यावरण विषयक चित्रकला, कौशल विकास और सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रधानाचार्य रजनीश गुप्ता ने समर कैंप के सफल आयोजन पर सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन
संस्कृत प्राध्यापक राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को भोज कराया गया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापक संदीप कुमार, सुगिता रानी, शैली छिब्बर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।