{"_id":"57c879204f1c1b660b2cb477","slug":"talent-show-college-girls-boys-dance-performance-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला चश्मा जचदा ए, जचदा ए गोरे मुखड़े पे ... पर विद्यार्थियों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला चश्मा जचदा ए, जचदा ए गोरे मुखड़े पे ... पर विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गानों पर थिरकते छात्र
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी के एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलोजी में गुरुवार को टेलेंट शो का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पीएनबी कुरुक्षेत्र सर्कल ऑफिस से डीजीएम पीएस चौहान, यमुनानगर एलडीएम विपिन सरीन, सीनियर मैनेजर संजीव सूरी ने शिरकत की।
सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पीएस चौहान ने कहा कि संगीत और नृत्य के बिना जीवन नीरस है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को बहुमुखी प्रतिभा संपन्न होना चाहिए, इसलिए शिक्षकों का दायित्व है कि वह उनके अंदर छिपी प्रतिभा की पहचान कर उसे निखारने का मौका उपलब्ध कराएं।
इंस्टीट्यूट की निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने नए विद्यार्थियों को एसडी इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की संयोजिका ओसीन नेहरू ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में धनवंतरी वंदना के बाद चेतना एंड ग्रुप और राजविंद्र कौर एंड ग्रुप, तान्या और अरुण, अर्चना एंड ग्रुप ने डांस पेश किए।
शाहरुख और कन्हैया की शायरी सुनकर दर्शक लोटपोट हो गए। आकांक्षा और शिवांगी ने कार्यक्रम के बीच दर्शकों को सीधे मंच से जोड़ा और विद्यार्थियों ने गिद्दा, भंगड़ा और स्किट आदि पेश किए। ग्रुप डांस में चेतना एंड ग्रुप पहले स्थान पर रहा। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर इंस्टीट्यूट के प्रधान नंदलाल गर्ग, उपप्रधान प्रवीन कुमार, सचिव वेदप्रकाश, मैनेजर आनंद स्वरूप, एसडी सभा के प्रधान नरेंद्र मित्तल, सचिव विष्णु स्वरूप और एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसीपल सतीश गर्ग, एसडी पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल उषा शर्मा, एसडी मॉडल स्कूल की प्रिंसीपल प्रवीण दीवान, अनु धवन और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।