फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Taking everyone along is the core mantra of BJP: Mohanlal

सबको साथ लेकर चलना ही भाजपा का मूल मंत्र : मोहनलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Taking everyone along is the core mantra of BJP: Mohanlal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं शुरू की हैं। चाहे वह किसान, मजदूर, महिला, युवा या व्यापारी वर्ग हो। सबको साथ लेकर चलना ही भाजपा का मूल मंत्र है।
ये विचार उन्होंने अपने स्वागत के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश शर्मा सिरटा के निवास पर रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस समारोह में पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। सरकार ने हाल ही में म्हारी सडक़ मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने क्षेत्र की जर्जर सडक़ों की जानकारी सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। यह व्यवस्था न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगी, बल्कि आमजन को विकास कार्यों से सीधे जोडऩे का कार्य करेगी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

अब किसानों की धान की फसल की खरीद सीधे मंडियों में कर उनके खातों में भुगतान सीधे स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। इस मौके पर सतीश शर्मा सिरटा, भाजपा नेता अशोक गुर्जर, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, मुनीष कठवाड़, बीरेेन्द्र छौत, राजा सरपंच नीमवाला, रोशन लाल मुदगिल, कमलेश देबवन, श्रवण क्योडक़, देशराज पिलनी, रमेश हरित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed