फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Take inspiration from the life of martyr Udham Singh: Pramod

शहीद उधम सिंह के जीवन से लें प्रेरणा : प्रमोद

Mon, 19 Aug 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the life of martyr Udham Singh: Pramod
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस विषय पर कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को लघु नाटिका के माध्यम से शहीद उधम सिंह के जीवन से अवगत कराया गया।
प्रधानाचार्य प्रमोद ग्रोवर ने बताया कि शहीद उधम सिंह महान देशभक्त थे, जिन्हें जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के साहसिक कार्य के लिए जाना जाता है। 13 अप्रैल 1919 को जनरल माइकल ओ डायर ने बैसाखी वाले दिन जलियांवाला बाग में निहत्थे देशभक्तों के ऊपर गोलियां चलवाई थी। हजारों की संख्या में नरसंहार हुआ था।
विज्ञापन

इसी नरसंहार का बदला लेने के लिए 21 साल बाद 13 मार्च 1940 को उधम सिंह ने लंदन में जाकर जनरल ओ डायर को मारा था और 31 जुलाई 1940 को भारत मां के इस वीर सपूत को फांसी की सजा हुई। आज भारत मां के इस वीर सपूत को याद किया गया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उन्नत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यापिका कामिया, दीक्षा व अध्यापक बलराम शर्मा ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed