फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Take advantage of PM Surya Ghar Yojana: Deputy Commissioner

पीएम सूर्य घर योजना का उठाए लाभ : उपायुक्त

Sat, 21 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of PM Surya Ghar Yojana: Deputy Commissioner
यमुनानगर। वर्ष 2024 में शुरू की गई पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़ते हुए सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए लाभकारी है। इससे उनके ऊर्जा संबंधी खर्च लगभग शून्य हो सकते हैं। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम, यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि दो किलोवाट का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 8 से 10 यूनिट बिजली पैदा करता है, जिससे महीने में करीब 300 यूनिट बिजली का उत्पादन संभव है। यह एक मध्यम वर्गीय परिवार की जरूरतों के लिए पर्याप्त है और बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति किलोवाट 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये तक का अनुदान उपलब्ध है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने केंद्र की सब्सिडी के अतिरिक्त राज्य अंश भी देने का निर्णय लिया है। तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को दो किलोवाट तक के संयंत्र पर अधिकतम 50 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed