{"_id":"6aa3113587c8c2f4900f02ca","slug":"1758-lawyers-will-decide-the-fate-of-16-candidates-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162645-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 1758 वकील आज करेंगे 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 1758 वकील आज करेंगे 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
Fri, 11 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रचार का शोर वीरवार शाम थम गया। अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बार एसोसिएशन के 1,758 अधिवक्ता शुक्रवार को मतदान से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा नजर प्रधान पद के मुकाबले पर है, जहां दोनों प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
बार चुनाव के लिए अधिवक्ता गुरमेल सिंह मानीपुर को निर्वाचन अधिकारी और एडवोकेट विक्रम प्रताप को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम साढ़े चार बजे मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि संगठन में करीब 2,200 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से 1,758 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त है। इनमें करीब 400 महिला अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जबकि लगभग 175 महिलाएं नियमित रूप से वकालत कर रही हैं। बार एसोसिएशन के नए प्रधान का नाम शुक्रवार शाम को सार्वजनिक हो जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव में ये आजमा रहे किस्मत
बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए कुल 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या सात है। प्रधान व महासचिव पद पर कोई महिला अधिवक्ता चुनाव नहीं लड़ रही है। आरक्षित दो पदों पर कुल छह और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है। बार प्रधान पद के लिए दो ही उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौरान अधिवक्ता प्रदीप राठौर और दिनेश चौहान आमने-सामने हैं। वहीं, महिला आरक्षित उप-प्रधान पद के लिए एडवोकेट गरिमा सिंह खुराना, काजल ढांडा और रजनीश बाला किस्मत आजमा रही हैं। अनारक्षित उप-प्रधान पद के लिए अधिवक्ता जसवीर राणा, धर्मवीर राठी व राकेश कुमार बरवाल चुनाव लड़ रहे हैं। महासचिव पद के लिए पंकज शर्मा और नितेश बंसल की टक्कर है। वहीं, आरक्षित सह-सचिव पद के लिए अधिवक्ता सीमा कांबोज, शिवानी नागपाल और लक्ष्मी रानी के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुमित सैनी व साहिल शर्मा को अधिवक्ता पूजा सिंघल टक्कर देने मैदान में हैं।