फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Take a pledge to plant a tree in the name of your mother: Chauhan

मां के नाम एक पौधा लगाने का लें संकल्प : चौहान

Sun, 07 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Take a pledge to plant a tree in the name of your mother: Chauhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेजली में निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने हर विद्यार्थी से मां के नाम पर पौधा लगवाया। मदन चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया है। इससे प्रेरित होकर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपनी जननी माता के नाम एक पौधा अवश्य लगाएंगे।
प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ अन्य क्रियाकलापों में भी हिस्सा लेने के लिए स्टाफ विद्यार्थियों को प्रेरित करता हैं। एनसीसी ऑफिसर कैप्टन उमेश प्रताप वत्स कैडेट्स को परेड के साथ अन्य गतिविधियों में लगाए रखते हैं। आज भी एनसीसी कैडेट्स व स्काउट्स ने पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टाफ व विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स फैजान व रिषम ने कहा कि पौधे परिवार के सदस्य की तरह हैं, जिनका पालन करना हमारा कर्तव्य है। कैडेट्स प्रसिद्ध, आकाश, चेतन, जशनप्रीत कौर, मनीषा व ईशा ने भी पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि मानसून के आगमन पर हर जगह पौधे लगाने का अभियान शुरू हो रहा है, जो जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भी ज्यादा जरूरी उनकी देखभाल है। सभी संकल्प लें कि कम से कम चार पौधों की देखभाल करेंगे। मौके पर अरुणदीप कौर, पूनम कपिला, सरिता त्यागी, हरबंस लाल, गुरुचरण, विजेंद्र कुमार, नवनीत शर्मा, संजय शर्मा, सुरिंदर कौर, रिचा शर्मा, भावना, पूजा, शुभम, जगदीश, अंग्रेज व नमिंद्र धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed