{"_id":"693db622b3ee39f8e009bf51","slug":"tagore-house-won-the-overall-trophy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148193-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टैगोर हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टैगोर हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
Sun, 14 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टैगोर हाउस को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई।
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, 200 मीटर हर्डल रेस के साथ-साथ रस्साकशी (टग ऑफ वॉर), अभिभावक दौड़, शिक्षक दौड़ एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ दौड़ का भी आयोजन किया गया। प्रिंसिपल प्रमोद ग्रोवर ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकगण, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सफल आयोजन के लिए सभी ने मिलकर सहयोग किया। इस अवसर पर मैनेजर पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, प्रमोद बंसल, ईश्वर गर्ग, रेनू शर्मा व विद्यालय के प्रिंसिपल प्रमोद ग्रोवर उपस्थित रहे।