फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tableau of Vyaspur and Ladwa first

Yamuna Nagar News: व्यासपुर और लाडवा की झांकी प्रथम

Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Vyaspur and Ladwa first
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत निर्मल दास के नेतृत्व में हुए सत्संग में गुरु रविदास जी की अमृत बाणी का गुणगान किया गया। सत्संग के दौरान उन गुरु रविदास मंदिर सभाओं को भी शामिल किया गया जो 16 फरवरी को कपालमोचन में गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित झांकियां लेकर पहुंचे थे।
श्री गुरु रविदास मंदिर सभा लाडवा व व्यासपुर की झांकी को प्रथम, चंडाखेड़ी व भील छप्पर को द्वितीय तथा साबापुर व भोजपुर की झांकी तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गद्दी नसीन महंत निर्मल दास महाराज ने 16 फरवरी को डेरा बाबा लालदास में मनाई गई गुरु रविदास जयंती में शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं की तारीफ करते हुए कहा कि उस दिन डेरे में उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद भी व्यवस्था कायम रही।
विज्ञापन

इसके लिए डेरे के सेवादारों के साथ पुलिस प्रशासन भी तारीफ के काबिल है। श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन चरित्र से मानव को मिले संदेश का व्याख्यान करते हुए गुरु रविदास जी ने हमेशा मानव को मानव से जोड़ने का संदेश दिया। समाज में समानता का संदेश दिया। तभी श्री गुरु रविदास जी ने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न, छोट बड़े सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब समाज में सभी को बराबर आदर सत्कार मिलेगा तो सामाजिक वातावरण सुंदर बनेगा। जब समाज में ऐसा वातावरण स्थापित हो जाएगा तो न कोई बैरी होगा और न ही कोई बेगाना होगा। इस मौके पर डेरे के प्रबंधक अमरनाथ ज्ञासड़ा, महिंद्र सिंह नागरा, मास्टर रमेश बिलासपुर, राजकुमार, निर्मल सिंह अंबाला, राम किशन, इंद्रराज यमुनानगर, श्याल लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed