{"_id":"67ab9b95b5ecd65acd046e64","slug":"swine-flu-ward-built-in-district-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-132931-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में बना स्वाइन फ्लू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में बना स्वाइन फ्लू वार्ड
Wed, 12 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। फ्लू न फैले इसको लेकर विभाग एडवाइजरी भी जारी कर दी है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में वार्ड भी बनाया जा चुका है।
इन फ्लू के अभी तक दो ही केस सामने आ चुके हैं, जिसमें दो व नौ साल के बच्चे चपेट में आ चुके हैं। इनसे सबक लेते हुए विभाग की ओर से अब ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पंचायत की भी मदद ली जाएगी। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी के अनुसार जिले के सीएचसी व पीएचसी के इंचार्ज को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग की तरफ से फील्ड में मॉनिटरिंग करने के लिए कर्मचारियों की टीम भी उतारी जाएगी। जिला निगरानी अधिकारी डाॅ. वागीश गुटेन ने बताया कि यदि आपको लगता है कि कोई स्वाइन फ्लू से पीड़ित है या हो सकता है तो उस बीमार व्यक्तियों के निकट संपर्क से बचें।
विज्ञापन
लक्षण महसूस होने पर घर पर ही अलग रहें। ज्यादा उपयोग में ली गई वस्तुएं व जगह को सेनिटाइज करें। गंदे हाथों से बार-बार अपनी आंखों, नाक और त्वचा को छूने से बचें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं। खांसतें या छींकते समय अपने मुंह और नाक को ढक लें।