फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Suspicious death of married woman, brother said - strangled to death, forcibly cremated the dead body

विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई बोला- गला दबाकर मारा, जबरन कराया शव का अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, brother said - strangled to death, forcibly cremated the dead body
क्षेत्र के गांव झगुड़ी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या की है। आरोपियों ने शव का जबरन अंतिम संस्कार कर हत्या के साक्ष्य मिटाए हैं। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर उसके पति, सास व दो देवरों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव घेसपुर निवासी बिंटू ने रादौर पुलिस को दी शिकायत बताया कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी आठ साल पहले गांव झगुड़ी निवासी रिंकू के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बहन के पास तीन बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ कई बार मारपीट की। कई बार आरोपियों ने उसकी बहन को जान से मारने का प्रयास किया। जिससे उसकी बहन बहुत परेशान थी। बिंटू ने बताया कि सोमवार को उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसकी बहन सीमा की तबीयत खराब है। उसे बुखार है। जिसके बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ बहन के ससुराल गांव झगुड़ी पहुंचा। जहां उसकी बहन सीमा के शव को कपड़े में लपेटकर जमीन पर लिटाया हुआ था। उसने कपड़ा उठाकर देखा तो उसके गले पर निशान दिखाई दिए। उसने बहन के शव का अंतिम संस्कार करने से मना किया, लेकिन आरोपियों ने जबरन उसकी बहन का अंतिम संस्कार कर हत्या के साक्ष्य को मिटा दिया। आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए जबरन उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके लिए उसकी मृतक बहन का पति रिंकू, सास प्रीतो देवी, देवर मांगेराम व सतीश कुमार जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन

रादौर थाना प्रभारी सुखविंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में मृतका के पति, सास व दो देवरों के खिलाफ हत्या व शव का खुर्द बुर्द कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के शक करने से परेशान नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान
पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/छछरौली। क्षेत्र के गांव दसौरी में नवविवाहिता ने पति के शक करने के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी कुर्बान ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बहन जेनब की शादी साल 2019 में दसौरी निवासी मेहताब उर्फ प्रताप के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन के पास एक लड़का है। कुर्बान ने बताया कि 5 अगस्त को उसके पास दसौरी के ही आदिल का फोन आया। उसने बताया कि उसकी बहन जेनब की तबीयत ज्यादा खराब है। जिसको शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वह उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उसकी बहन ने उसे बताया कि उसका पति उस पर शक करता है। जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया है। जिसके बाद उसे उल्टियां और दस्त लग रहे हैं। कुर्बान ने बताया कि उसकी बहन जेनब सोमवार की शाम तक ठीक रही। रात को लगभग 8 बजे खाना खाने के बाद उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद दसौरी के ही आदिल ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन की मृत्यु हो गई है।

छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में मृतका के पति व अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed