{"_id":"c79f22cfaba7dbc098c1e08d04782f00","slug":"surprise-visit-of-adc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी व डीईओ ने किया स्कूल को औचक निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी व डीईओ ने किया स्कूल को औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। एडीसी डॉ. शलीन व डीईओ उदय प्रताप ने मंगलवार दोपहर को अचानक माछरौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों के स्कूल में अचानक निरीक्षण से क्षेत्र के अन्य स्कूल संचालकों में भी हड़कंप मच गया।
एडीसी दोपहर छुट्टी से मात्र दस मिनट पहले तीन बजकर 20 मिनट पर स्कूल में पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रांगण में साफ-सफाई व स्वास्थ्य कार्यक्रम का जायजा लिया। जांच के दौरान एडीसी डॉ. शालीन ने मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की और साफ-सफाई से खाना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अध्यापकों से बच्चों को मिड-डे मील के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएमसी रिकार्ड, अध्यापकों व छात्रों की उपस्थिति, एसएसए का रिकार्ड, बीपीएल का पूरा विवरण, लाइब्रेरी की स्थिति, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब सहित स्कूल में चल रही कक्षाओं में जाकर अध्यापकों के कार्य का निरीक्षण किया।