{"_id":"6914ed02572f378f6d0a147e","slug":"surgery-will-be-done-under-ayushman-bharat-scheme-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-146724-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आयुष्मान भारत योजना के तहत की जाएगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आयुष्मान भारत योजना के तहत की जाएगी सर्जरी
Thu, 13 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सरकार की ओर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत 17 से 22 नवंबर तक प्रदेशभर में सर्जिकल शिविर सप्ताह मनाया जा रहा है। यह सप्ताह सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक केंद्रों पर मनाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सर्जिकल शिविर सप्ताह के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को सर्जरी के लिए बुलाया जाएगा। पीएचसी और सीएचसी से लाभार्थियों को सिविल अस्पताल जगाधरी और यमुनानगर भेजा जाएगा। अभियान के तहत लाभार्थियों को नि:शुल्क और कैशलेस सर्जरी की सुविधा दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य सर्जरी की आवश्यकता वाले सभी मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाना है। शिविर में लोगों को बिना देरी के सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन