फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Surgeries will be conducted 24 hours a day, seven days in all district hospitals of the state.

Yamuna Nagar News: प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में सात दिन 24 घंटे होगी सर्जरी

Thu, 05 Feb 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Surgeries will be conducted 24 hours a day, seven days in all district hospitals of the state.
यमुनानगर। जिला आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में कई महत्वपूर्ण बीमारियों का उपचार बंद होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर काफी दबाव काफी बढ़ गया है। निजी अस्पतालों में इलाज न मिलने से बड़ी संख्या में मरीज मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल और उप जिला अस्पताल जगाधरी का रुख कर रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की बढ़ती संख्या और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए 24 घंटे सर्जरी कराने का फैसला किया है। इसके तहत पांच से 11 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिला नागरिक अस्पतालों में विशेष सर्जिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इस विशेष अभियान के दौरान जिले में 300 से अधिक मरीजों की सर्जरी करने का लक्ष्य तय किया है। रात में सर्जरी को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो। दरअसल आयुष्मान कार्ड पर 11 तरह के उपचार अचानक बंद हो जाने से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई थी। हालात ऐसे हो गए हैं कि मरीजों को दो से तीन सप्ताह तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही थी। इससे उन मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी, जिनकी बीमारी में तुरंत सर्जरी की आवश्यकता होती है। कई मामलों में इंतजार करना मरीज की सेहत के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता था। मरीजों की मजबूरी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रात में भी सर्जरी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इससे न केवल प्रतीक्षा सूची कम होगी, बल्कि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार भी मिल सकेगा। विशेष सर्जिकल कैंप के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग, आंखों की सर्जरी, जनरल सर्जरी और गायनी विभाग में सिजेरियन सहित अन्य आवश्यक ऑपरेशन किए जाएंगे। जिला नागरिक अस्पताल में सबसे अधिक आंखों की सर्जरी की जा रही है। हड्डी रोग की सर्जरी की तुलना में आंखों की सर्जरी करीब पांच गुना अधिक हो रही है। इससे यह स्पष्ट है कि विशेष कैंप का लाभ बड़ी संख्या में मरीजों को मिलेगा। इससे विशेष रूप से आयुष्मान योजना के तहत उपचार न मिलने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन:

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसलिए मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पांच से 11 फरवरी तक दिन व रात में 24 घंटे मरीजों की सर्जरी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी सीएचसी व पीएचसी इंचार्ज से भी कहा गया है कि वह सर्जरी के लिए चिन्हित मरीजों की पहचान कर उन्हें विशेष कैंप की जानकारी दें।
- डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed