{"_id":"6aecd35a704451074006eb0c","slug":"surge-in-gold-and-silver-prices-enthusiasm-for-buying-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165735-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोने-चांदी के दामों में उछाल, खरीदारी का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोने-चांदी के दामों में उछाल, खरीदारी का उत्साह
Fri, 06 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
अशोक ज्वेलर्स पर गहने खरीदने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद धनतेरस का सराफा बाजार में उत्साह बना हुआ है। बाजार में सोने के पारंपरिक आभूषणों के साथ वजन में हल्के और दिखने में भारी डिजाइन के गहनों की बड़ी किस्म उपलब्ध है। वहीं, चांदी के सिक्कों व मूर्तियों के अलावा पूजा के बर्तन, थाली, कटोरी, दीपक और चम्मच भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता गुलशन करवल ने बताया कि सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद बाजार की स्थिति ठीक है और धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। महंगे भाव के कारण ग्राहकों की खरीदारी का तरीका जरूर बदला है। पहले जहां भारी हार और बड़े सेट की मांग रहती थी।
अब ग्राहक कम वजन वाले ऐसे गहने पसंद कर रहे हैं, जो दिखने में भारी और आकर्षक लगें। महिलाओं और युवाओं में हल्की चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स, पेंडेंट और छोटे डिजाइन वाले आभूषणों की मांग है। ग्राहक गहने पसंद करने के साथ उनके वजन और कीमत की भी तुलना कर रहे हैं। इससे कम बजट में भी लोग धनतेरस पर सोने की खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
इस बार धनतेरस पर चांदी के उत्पादों की खरीदारी भी बाजार में खास आकर्षण रहेगी। ज्वेलर्स ने शोरूम में विभिन्न डिजाइन के चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा का सामान सजाया है। इसके साथ चांदी की थाली, कटोरी, दीपक, चम्मच व अन्य बर्तनों की रेंज भी उपलब्ध है। चांदी में पायल, बिछुए, कड़े, अंगूठियों की मांग बनी हुई है।
इस बार एडवांस बुकिंग कम
जगविद्या ज्वेलर्स के मोहित गौरी, आनंद ज्वेलर्स के हर्ष, अशोक ज्वेलर्स के मैनेजर राजेश सैनी और जैन संस ज्वेलर्स के पुनीत जैन ने बताया कि इस बार एडवांस बुकिंग ज्यादा नहीं है। ग्राहक धनतेरस के दिन का भाव देखकर खरीदारी करना चाहते हैं। ज्वेलर्स ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार उत्पादों का स्टॉक तैयार किया है। सोने-चांदी के ऊंचे दामों से खरीदारी पर कुछ असर जरूर पड़ा है, लेकिन ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।