फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Supporters welcomed former MLA Dilbagh Singh

Yamuna Nagar News: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का समर्थकों ने किया स्वागत

Sat, 10 Feb 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Supporters welcomed former MLA Dilbagh Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हाईकोर्ट के आदेशों पर जेल से छूटकर यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह अपने घर पहुंचे। दिलबाग सिंह को देख कर उनके परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए। इसके बाद वह इनेलो के जिला कार्यालय में पहुंचे। जहां पर समर्थकों ने ढोल बजाकर आतिशबाजी और गुलाब के फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया।
समर्थकों में इतना जोश था कि जैसे ही दिलबाग सिंह कार से नीचे उतरे उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। लोगों ने दिलबाग सिंह नहीं शेर आया, शेर आया जैसे नारे लगाए। हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ पार्टी कार्यालय में जुटी थी। दिलबाग सिंह के जेल से रिहा होने की सूचना समर्थकों व इनेलो कार्यकर्ताओं को वीरवार को ही मिल गई थी।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया था कि दिलबाग सिहं शुक्रवार दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय में पहुंचेंगे। समर्थक सुबह नौ बजे से ही कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए थे। 11 बजे तक हजारों समर्थक वहां पहुंच चुके थे। दोपहर करीब एक बजे वह कार से पहुंचे तो नीचे उतरते ही समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। गुलाब के फूल उन पर बरसाए गए। फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने के लिए इनेलो के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, अश्वनी दत्ता, जिला प्रधान खिलाराम नरवाल, एससी सेल के जिलाध्यक्ष सुरेश कान्हड़ी, निवर्तमान पार्षद राम आसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, जीत सांगवान, परमिंद्र सांगवान, नवनीत उर्फ नीलू पंडित व अन्य नेता पहुंचे थे। मीडिया ने दिलबाग सिंह से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।

समर्थकों का प्यार देख भावुक हुए पूर्व विधायक
समर्थकों की भीड़ व प्यार देख कर एक बार तो दिलबाग सिंह भी भावुक हो गए। उन्होंने बड़े बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने गले लगाते हुए उनका हौसला बढ़ाया। एक माह बाद घर लौटे दिलबाग सिंह पहले की अपेक्षा कुछ कमजोर दिख रहे थे। थकावट उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। इसी बीच समर्थकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कई बार नारेबाजी भी की। समर्थक उनसे कह रहे थे कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह सब राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed