फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sunshine shines, mercury reaches 27 degrees

Yamuna Nagar News: खिली धूप, 27 डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 21 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sunshine shines, mercury reaches 27 degrees
यमुनानगर के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में शुक्रवार को अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले तक जो धूप सर्दी से राहत देती थी, अब वही लोगों को चुभने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। पांच फरवरी के बाद से अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान में आई इस अचानक बढ़ोतरी ने जहां आमजन की दिनचर्या पर असर डाला है।
विज्ञापन

जिले में इस समय करीब 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल खड़ी है। फसल वृद्धि के इस महत्वपूर्ण चरण में तापमान का संतुलित रहना जरूरी होता है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह गर्मी बढ़ती रही तो गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है। खासकर दिन के समय तेज गर्मी फसल पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एपीपीओ सतीश अरोड़ा का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार दिन में बढ़ रहे तापमान का असर रात के ठंडे मौसम से संतुलित हो जाएगा। अभी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे फसल को बड़ी क्षति की आशंका नहीं है। दिक्कत तब बढ़ सकती है जब तापमान में वृद्धि के साथ तेज हवाएं भी चलने लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा और अधिक गर्मी की स्थिति में गेहूं के दाने के पिचकने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसल पर नजर बनाए रखें और आवश्यकता अनुसार सिंचाई व अन्य प्रबंधन उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed