फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sunshine in the morning, rain in the evening

Yamuna Nagar News: सुबह खिली धूप, शाम को झमाझम बरसे बादल

Mon, 08 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sunshine in the morning, rain in the evening
अनाचक आई बारिश से काम बंद कर घर जाता रेहड़ी संचालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिन की बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम बिल्कुल साफ रहा। इस दौरान सुबह से तेज धूप निकली। इस दौरान धूप ने गर्मी व उमस बढ़ाई दी। ऐसे में दोपहर को लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
शाम को मौसम ने फिर करवट ली और आचनक तेज बारिश होने लगी। करीब एक घंटा हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है। तेज धूप के कारण दोपहर को सड़कों व बाजार में बहुत ही कम लोग नजर आए। कुछ ही देर में लोग गर्मी व उमस से बैचेन दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं, बारिश के कारण कुछ दिनों से कम रहा तापमान भी धूप से बढ़ गया। सुबह तेज धूप के बाद शाम को हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत पहुंचाई। वहीं, इससे मौसम भी सुहाना हो गया, जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। ऐसे में शाम को बाजारों में लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। धूप निकलने से जिले के तापमान में वृद्धि देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे उमस भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसके साथ करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसने काफी राहत दी। रविवार शाम पांच बजे तक आसमान साफ और धूप रही। साढे पांच बजे अचानक मौसम बदला और घने काले बादल उमड़ आए। कुछ ही देर में तेज बारिश होने लगी। अचानक आई बारिश से दोपहिया, साइकिल सवार व पैदल निकले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

वहीं, बाजारों में रेहड़ी व फड़ी लगाने वाले भी सामान समेट कर घर की ओर तेजी से बढ़ते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed