Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sunita, who sustained burns in a gas pipeline explosion, passed away at PGI after 13 days.

Yamuna Nagar News: गैस पाइपलाइन धमाके से झुलसी सुनीता ने 13 दिन बाद पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sunita, who sustained burns in a gas pipeline explosion, passed away at PGI after 13 days.
गैस पाइप लाइन में लगी आग से बचने का प्रयास करती महिला। सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चिट्टा मंदिर चौक के पास 21 अक्तूबर को गैस पाइपलाइन में हुए धमाके और आग में गंभीर रूप से झुलसी 64 वर्षीय सुनीता देवी की मंगलवार रात पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह करीब 13 दिन से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सुनीता की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे में 18 साल का रवि, 29 साल का अंकित, 45 साल का राकेश, 12 साल का किशोर अरमान और 13 साल का वंश (13) सहित कई अन्य लोग भी झुलस गए थे। उनकी हालत अब ठीक है। थाना शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शांति नगर निवासी सुनीता देवी पत्नी राजकुमार चिट्टा मंदिर चौक के पास दुकान चलाती थीं। 21 अक्तूबर की शाम उनकी दुकान के नजदीक सड़क पर गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पाइपलाइन से गैस लीक होने के बाद अचानक आग लग गई। कुछ ही क्षणों में तेज धमाके के साथ आग का बड़ा गुबार उठा और आसपास का इलाका आग की लपटों से घिर गया। घटनास्थल के आसपास 20 से अधिक लोग और कई वाहन मौजूद थे। अचानक आग फैलने से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि सुनीता देवी की 3 नवंबर की रात पीजीआई में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कंपनी मालिक अंकित के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
------
सोशल मीडिया पर वीडियो भी आया सामने
हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें लोग आग से बचने के लिए भागते दिखाई दिए थे। सुनीता देवी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं। वीडियो में वह जमीन पर गिरने के बाद आग को बुझाने का प्रयास कर रहीं थीं। आग इतनी भयानक थी कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में सुनीता को पहले नागरिक अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।

--------

कंपनी ने नहीं किए कोई सुरक्षा के इंतजाम
घटना के बाद महादेव कॉलोनी निवासी कंवलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके मकान के बाहर स्थित दो दुकानों में एक में वह सिमर ब्यूटी पार्लर एंड बुटीक चलाती हैं, जबकि दूसरी में सुनीता देवी प्रेस और इलेक्ट्रिक सामान का काम करती थीं। इलाके में वरुण टेलीकॉम कंपनी की ओर से बीपीसीएल की पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने और नए कनेक्शन देने का काम किया जा रहा था। पाइपलाइन के पास गड्ढा खोदकर तीन-चार मजदूर काम कर रहे थे। आरोप है कि मौके पर कंपनी का कोई इंजीनियर या अधिकारी मौजूद नहीं था। आग बुझाने के उपकरण और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए गए थे। गैस आपूर्ति बंद किए बिना काम किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लगी।

गैस पाइप लाइन में लगी आग से बचने का प्रयास करती महिला। सीसीटीवी

गैस पाइप लाइन में लगी आग से बचने का प्रयास करती महिला। सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed