फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sun God did not see, cold wave shook his heart

सूर्य देव न दिए दर्शन, शीत लहर ने कंपाए हाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sun God did not see, cold wave shook his heart
कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए आग तापते लोग। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़ गला देने वाली शीतलहर के कारण मानो जिंदगी थम सी गई है। एक सप्ताह बाद भी सूर्य देव के दर्शन न होने से आग ही लोगों के लिए सहारा बना हुआ है। सर्दी का असर ऐसा था कि छुट्टी के दिन भी लोग घरों में दुबके रहे। बड़े तो दूर किशोर और बच्चे भी सर्दी में खेलने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को कोहरे से राहत रही लेकिन शीतलहर ने हाड़ कंपा दिए। शाम को ठंड इतनी बढ़ गई कि हाथ-पांव कमरों के भीतर भी सुन्न रहे। दोपहर एक बजे अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। नमी के साथ ही 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। कड़ाके की सर्दी के कारण सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह और शाम को सैर करने वाले लोगों की संख्या में भी भारी कमी आई है। पार्क व बगीचे इन दिनों सूने नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह से न तो शीत लहर थमने का नाम ले रही है और न ही सूर्यदेव दर्शन दे रहे हैं। हालांकि हवा चलने के कारण कोहरे से निजात मिली। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का जोर दिखाई दिया। लेकिन इस दौरान हवा के कारण कोहरा छटता रहा, जिससे दृष्टिता सही रही।
विज्ञापन

बता दें कि साल के पहले दिन से ही मौसम बदला बदला नजर आ रहा है। कभी धूप तो कभी बादल, कभी बारिश तो कभी शीत लहर चल रही है। वहीं साल के दूसरे सप्ताह में सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। शनिवार को सूर्य बादलों के बीच लुका छिपी करता रहा। वहीं रविवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। दिन ढलने के साथ साथ पारा भी लुढकता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के कारण जहां बाजारों में भीड़ व रौनक रहती थी, वहीं इस दौरान सन्नाटा पसरा रहा। घरों से लोग बेहद जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। इस दौरान दुकानदार भी अलाव के सहारे रहे। हालांकि ठंड के कारण बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। दुकानों पर लोग गर्म कपड़े खरीदने पहुंचे। जबकि अन्य दुकानों पर मंदी छाई रही। ग्राहक न होने के कारण दुकानदार निराश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed