{"_id":"683dfab6370040d8a202d900","slug":"summer-camps-will-also-be-organized-in-government-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138692-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजकीय विद्यालयों में भी लगेंगे ग्रीष्मकालीन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजकीय विद्यालयों में भी लगेंगे ग्रीष्मकालीन शिविर
Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। निजी स्कूलों की तर्ज पर राजकीय स्कूलों में भी ग्रीष्मकालीन शिविर लगाए जाएंगे। शिविर लगाने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश दिए गए हैं। इस शिविर में छह से 14 साल के बच्चों को शामिल किया गया है। शिविर 2 से 8 जून तक लगाए जाने हैं।
आयु के मुताबिक पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए यह शिविर लगाए जा रहे हैं। सूची के अनुसार हर दिन विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियां करवाई जानी है। शिविर का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के भाषायी कौशल के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य बच्चों का भाषायी ज्ञान बढ़ाना और उनमें संवाद कौशल का विकास करना है। जिसके लिए निपुण हरियाणा, बाल रामलीला सहित अन्य कार्यक्रम करवाए जाते हैं। वहीं, बच्चों में भाषायी कौशल विकसित करने के लिए विभाग की ओर से पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया है। ऐसे में इस बार विभाग ने सात दिन का ग्रीष्मकालीन शिविर लगाने की योजना बनाई है। जिसमें बच्चों को संवाद व भाषायी शुद्धि के बारे प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
सात दिवसीय शिविर में हर दिन अलग-अलग गतिविधियां करवाई जानी हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से सूची जारी की है। इसके तहत पहले दिन बेसिक ग्रीटिंग जिसमें बच्चों को प्रात: संध्या व रात्रि नमस्कर, अक्षरों की पहचान व बनावट, अंक इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।