फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sudip Duhan became the head, Sushil Kataria became the general secretary

Yamuna Nagar News: सुदीप दूहन प्रधान, सुशील कटारिया बने महासचिव

Sun, 01 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sudip Duhan became the head, Sushil Kataria became the general secretary
पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (हरियाणा स्टेट) का छठा अधिवेशन शनिवार को ग्रे पेलिकन टूरिस्ट रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। कामरेड सुदीप दूहन को प्रधान व कामरेड सुशील कटारिया को महासचिव चुना गया।
अधिवेशन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए 250 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा (एआईपीएनबीओएफ) के महासचिव कॉमरेड कृष्ण कुमार ने किया। मुख्य अतिथि डीजीएम चंडीगढ़ सिकंदर पाल रहे।
विज्ञापन

अधिवेशन एआईपीएनबीओएफ के अध्यक्ष कामरेड सुशील कटारिया की देखरेख में हुआ। कामरेड आरके शोकीन ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने बैंकों के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका निजीकरण जनहित के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, मेडिकल एरियर का 100 प्रतिशत री-इंबर्समेंट सुनिश्चित करने, नए लेबर कोड का बहिष्कार करने तथा डे एंड चेक की बाध्यता समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बैंक अधिकारियों पर लगातार बढ़ते कार्यभार और दबाव को देखते हुए कार्य परिस्थितियों में सुधार आवश्यक है।

प्रधान संदीप दूहन ने कहा कि पीएनबीओए हरियाणा स्टेट एक पंजीकृत संस्था है और नई टीम आगामी तीन वर्षों तक कार्य करेगी। कार्यक्रम में पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन कामरेड जीएस ओबराय, रिसेप्शन कमेटी चेयरमैन आरके शोकीन, प्रधान सुदीप दूहन, एआईपीएनबी चेयरमैन एनके त्रिवेदी, डीजीएस प्रदीप, डीजीएस जतिंद्र मल्होत्रा, महासचिव संदीप कश्यप, सर्कल हेड राकेश अरोड़ा, अनुज वर्मा, डीजीएम सुरेश शर्मा, एजीएम अनिल बाली, केडी अग्रवाल, सुरेश और रवि रंजन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। संवाद

पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed