फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide-ymn

व्यापार में घाटा होने पर दी जान

Wed, 29 Jul 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Wed, 29 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
फर्कपुर क्षेत्र की गांधी नगर कॉलोनी में व्यक्ति का शव उसके घर में पंखे पर बने फंदे में लटका मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। वहीं अन्य परिजन काम से गए थे। बताया जा रहा है कि व्यक्ति व्यापार में घाटा होने से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांधी नगर चौकी पुलिस के अनुसार गांधी नगर निवासी सोनू की टेंट की दुकान थी। इसके साथ साथ वह कंप्यूटर व शेयर मार्केट में पैसा लगाया करता था जिसमें उसे लगातार घाटा हो रहा था। इसी नुकसान के चलते वह कई दिन से परेशान चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी भी अपने मायके बच्चों को लेकर गई हुई थी। वहीं भाई व घर के अन्य परिजन भी अपने अपने काम से चले गए।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपने कमरे में जाकर पंखे पर फंदा लगा लिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब उसके पिता घर आए तो बेटे को फंदे पर लटका देख वह दंग रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। जांच अधिकारी एएसआई दल सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि व्यापार में घाटा होने पर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed