फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

फंदा लगा विवाहिता ने जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
sucide
सरस्वती नगर में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से दहेज में ब्रेजा कार की मांग कर रहे थे। कार न मिलने पर आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे। वहीं, बच्चा न होने पर भी आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे। इसी से परेशान होकर उसने सुसाइड किया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके आरोपी पति, ससुर, सास व बहनोई पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर रानी निवासी सतीश वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन नेहा वर्मा (25) की वर्ष 2017 में सरस्वती नगर निवासी अमित वर्मा के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले परेशान करने लगे। पहले उसे दहेज में ब्रेजा कार न देने पर तान देते थे। कई बार नेहा के साथ मारपीट भी की गई। इस बीच में ससुराल वालों को पता लगा कि नेहा के पेट में रसौली है। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती। कई बार उसे घर से बाहर भी निकाल दिया। बाद में दोनों ओर के रिश्तेदारों की पंचायत हुई, तो मामला सुलझाया गया। इसके बावजूद भी नेहा के साथ ससुराल वाले मारपीट करते रहे। सोमवार देर शाम को उसने घर पर ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया। नेहा की मौत पर गुपचुप संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। रात को करीब साढ़े नौ बजे पुलिस का फोन आया, तो मौत का पता लगा। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। लेकिन ससुराल वाले यहां से गायब थे। उन्होंने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति अमित वर्मा, ससुर मोहनलाल, सास राजरानी व बहनोई अंबाला के उगाला निवासी चरणजीत के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाई सतीश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी धूमधाम से की थी। उसे जरूरत का सारा सामान दिया था। ताकि उसके ससुराल वाले उसे खुश रखें। लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जब से उसके पति को उसके पेट में रसौली होने का पता लगा, तो वे उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगे। इसी वजह से परेशान होकर उनकी बहन ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि मामले में मृतक के पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed