{"_id":"5e4add208ebc3ef2db0fbb1d","slug":"sucide-yamuna-nagar-news-knl224512195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
sucide
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्कपुर क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। तीन माह पहले महिला के पति की भी बीमारी से मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके आरोपी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले में मृतका के ससुर, सास, ननद व देवर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला के बराडा की संतपुरा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कमलजीत कौर (38) की वर्ष 2011 में लक्ष्मी गार्डन निवासी कोमलप्रीत सिंह के साथ शादी की थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि कोमलप्रीत बेरोजगार है और कोई कार्य नहीं करता। बेरोजगार होने पर उन्होंने उसे व्यापार करने में मदद की और स्वयं ही उसका घर बनाकर दिया। इस बीच कमलजीत कौर के पास दो बेटियां हुई। इसके बाद कोमलप्रीत बीमार रहने लगा। उसी बीमारी की वजह से दिसंबर माह में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही उनकी बेटी को तंग किया जाने लगा। आरोप है कि उसके ससुर रतन सिंह, सास सुरेंद्र कौर, ननद मनप्रीत कौर और देवर राजेंद्र उसे परेशान करने लगे। उस पर मकान को खाली करने का दबाव बनाने लगे। न तो उसे खर्च दिया गया और न ही खाने का रोटी। आरोप है कि इस दौरान दो बेटियों को लेकर भी उसे प्रताड़ित किया गया। जिससे वह काफी आहत थी।
सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि कोमलप्रीत की मौत के बाद उसकी बेटी के ससुराल वाले मकान खाली करने को लेकर दबाव बना रहे थे। इस वजह से ही वह बेटी के पास आकर रहने लगा। मकान खाली कराने को लेकर ही उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले विवाद करते थे। दो दिन से वह गांव में गया था। काम में व्यस्त होने की वजह से वह नहीं आ सका। उसका आरोप है कि मकान खाली करने को लेकर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारा। फिर उसे फंदे पर लटकाया। आरोपियों ने उसकी बेटी की हत्या की है।