फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

जहर से युवती की मौत, परिजनों ने युवक पर लगाया जहर देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
sucide
कस्बे की एक बस्ती की जहर खुरानी से लड़की की मौत का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने घर में घुसे एक युवक पर उनकी लड़की को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। जिसे खाने से उनकी लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर बरोली माजरा निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे एस.आई बलबीर सिंह ने बताया कि
विज्ञापन

मृतक लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि 16 दिसंबर की रात को उनके घर की पालतु कुतिया ने अचानक भौकना शुरू कर दिया। उसके भौंकने की आवाज सुनकर वो, उसका पति व उसका बेटा जाग गए। घर की लाईट जलाई तो देखा उनके बैड के नीचे एक लड़का छिपा हुआ था। उन्होंने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोहनलाल वासी बरोली माजरा बताया। उन्होंने जब पूछा की वह यहां किस लिए आया तो उसने बताया कि उसे उनकी बेटी ने उसु बुलाया है। जब उन्होंने इस बारे अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसने इसे नहीं बुलाया। आरोप है कि सोहन लाल चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा। उसी समय आरोपी सोहन लाल ने उनकी बेटी को कोई जीच खाने के लिए दे दी। जिसे उनकी लड़की ने खा लिया। कुछ देर बाद उनकी बेटी को उलटियां लगनी शुरू हो गई। उनकी बेटी ने बताया कि सोहनलाल ने उसे जहरीली चीज दे दी है। वे तुरंत गाड़ी का प्रबंध करके उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल बिलासपुर लेकर आए। जहां से उसे जगाधरी वसिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर रेफर कर दिया गया। वहां से भी उसकी बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे चंड़ीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वे परिवार से सलाह करने के बाद अपनी बेटी को ईलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर ईलाज के दौरान मंगलवार देर शाम को उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी युवक सोहन लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) व 328 (जहर देना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला:
जहर खुरानी से हुई लड़की की मौत को पुलिस प्रेम प्रंसग से जोड़कर भी देख रही है। यह अभी जांच का विषय है। आरोपी लड़की के घर कैसे पहुंचा और वह उसके माता पिता के बैड के नीचे क्यों छिपा। जब परिजनों ने उसे पकड लिया और पूछताछ कर रहे थे उस समय आरोपी ने सबके सामने लड़की को जहर कैसे दे दिया। यह सब जांच के बाद ही सामने आएगा। हालांकि कयास लगाए जा रहे है कि युवक लड़की को मिलने आया होगा। कुतिया के भौंकने पर परिजनों के जागने पर वह उसके बैड के नीचे छिप गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी की लड़की ने जहर खुद खाया या आरोपी ने खिलाया। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पूरा मामला क्लियर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed