फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide/girl

रेलवे कर्मी की बेटी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 14 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 14 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
फर्कपुर के पृथ्वी नगर में रेलवे कर्मी की बेटी ने शनिवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शव के पास से ही एक सुसाइड नोट पड़ा था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पृथ्वी नगर-बी निवासी लाल चंद श्रीवास्तव ने बताया कि वह रेलवे में वेल्डर के पद पर कार्यरत है। कई दिन से उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बनाया था। शनिवार सुबह साढे़ पांच बजे उन्होंने जगाधरी वर्कशाप स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। उस समय घर पर उनकी बेटी (22) ममता थी। अभी वे अंबाला स्टेशन पर पहुंचे ही थे कि मोबाइल पर पड़ोसियों का फोन आया कि ममता ने घर में फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


उन्होंने अंबाला से वापस घर के लिए ट्रेन पकड़ ली। घर पहुंचे तो वहां पर पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। शव के नजदीक से एक सुसाइड नोट पड़ा मिला। इसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को न समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते की चल रही थी बात  
ममता के पिता ने बताया कि ममता ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। हाल ही में स्टेनो का कोर्स कर रही थी। परिजनों ने बताया कि अभी उसके रिश्ते की बात चल रही थी। रिश्ता पक्का होने पर अक्तूबर में शादी करने का विचार था।

शव के पास से ही एक सुसाइड नोट मिला है जिस पर लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को न समझा जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- दयाल चंद, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed