फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Subhash Bishnoi is doing a cycle tour to give the message of water and environment protection

Yamuna Nagar News: जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने सुभाष बिश्नोई कर रहे साइकिल यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Subhash Bishnoi is doing a cycle tour to give the message of water and environment protection
साढौरा। मूल रूप से जिला हिसार के गांव कालीरावण के रहने वाले 61 वर्षीय सुभाष बिश्नोई जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल पर भारत के 21 राज्यों के अलावा नेपाल के भी तीन राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। मार्केटिंग बोर्ड से 2020 में सेवानिवृत होने के बाद सुभाष बिश्नोई ने 27 जनवरी 2021 को इस भ्रमण की शुुरुआत सिरसा से की थी। तब से अब तक के 29 माह के दौरान वह हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुंडुचेरी, केरल, कर्नाटका, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और नेपाल के तीन प्रांतों का साइकिल पर लगभग 22 हजार किलोमीटर का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन

पंचकूला से इंद्री जाने के दौरान साढौरा पहुंचे सुभाष बिश्नोई ने आईटीआई के छात्रों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने जल और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए इस यात्रा को शुरु किया हुआ है। अधिक से अधिक लोगों से जमीनी स्तर पर संपर्क करने के उद्देश्य से वह साइकिल यात्रा के दौरान वह राजमार्गों के बजाय अधिकतर लिंक मार्गों से यात्रा करते हैं। इस दौरान वह रोजाना 70 से 80 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करते है।
विज्ञापन

सुभाष बिश्नोई ने बताया कि अंधाधुंध दोहन के कारण भूजल की बहुत दयनीय हालत हो चुकी है। प्रदेश के भी 14 जिलों में भूजल का स्तर अत्यंत नीचे पहुंच चुका है। इसलिए उन्होंने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ भूजल संरक्षण के लिए भी वर्तमान में साइकिल यात्रा शुरु की हुई है। इसी उद्देश्य को लेकर शुरु की गई उनकी अटल भूजल यात्रा को 24 मई को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अपनी इस साइकिल यात्रा के दौरान सुभाष बिश्नोई शिक्षण संस्थानों के अलावा लोगों से मिलकर जल एवं पर्यावरण बचाने का संदेश देने के अलावा इसके उपाय भी बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed