{"_id":"678ff3d07014df6248023b9b","slug":"students-women-and-men-soldiers-rehearsed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-131896-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों, महिला व पुरुष जवानों ने किया पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों, महिला व पुरुष जवानों ने किया पूर्वाभ्यास
Wed, 22 Jan 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह की तैयारियों में मार्च पास्ट के दौरान पुरुष व महिला जिला पुलिस, गृहरक्षी विभाग, एनसीसी कैडेट्स, गर्ल्स गाइस, प्रजातंत्र के प्रहरी शामिल हुए। साथ में विद्यार्थियों की बैंड टीम साथ चली।
विद्यार्थियों ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इसमें सूर्य नमस्कार आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम सोनू राम ने बताया कि समारोह में अलग-अलग प्रस्तुतियों व गतिविधियों से जुड़ी पोशाक में प्रतिभागी अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी सुबह 10 बजे तेजली खेल परिसर में करेंगे।
इसी स्थान पर 26 जनवरी को जिला स्तर पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह होगा। इसमें जिले के स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभाग से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। मंच संचालन बालकुंज छछरौली के पीओ दीपक कुमार मंथन ने किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में मुकुंद लाल स्कूल की टीम योग, सरस्वती स्कूल की टीम ने हरियाणवी नृत्य, डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने कोरियोग्राफर, जीएनजी कॉलेज की टीम ने गिद्दा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की टीम ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति का अभ्यास किया।
नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने जय जवान जय किसान पर प्रस्तुति का रिहर्सल किया। इस मौके पर परेड कमांडर डीएसपी आशीष चौधरी, डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान, बीईओ करनैल सिंह, सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल, कृष्णलाल, मदनलाल, दया सिंह, जोगेंद्र कुमार, संजय शर्मा, विजय कुमार, कवलजीत सिंह मौजूद रहे।