फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will enjoy the panoramic views of Pachmarhi

Yamuna Nagar News: पचमढ़ी के मनोरम दृश्यों का नजारा लेंगे विद्यार्थी

Mon, 04 Nov 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Students will enjoy the panoramic views of Pachmarhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के पीएमश्री स्कूल के विद्यार्थी मध्यप्रदेश व राजस्थान की सैर करेंगे। विद्यार्थियों का यह भ्रमण शैक्षिक होगा जो शिक्षा विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। इस भ्रमण में पीएमश्री स्कूल के 210 विद्यार्थी मध्यप्रदेश व राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
यह भ्रमण शिक्षा विभाग की ओर से नेचर एडवेंचर कैंप प्रोग्राम के तहत करवाया जा रहा है। यह कैंप मध्यप्रदेश के पचमढ़ी व राजस्थान के जैसलमेर में लगाया जाएगा। इस भ्रमण के लिए विद्यार्थियों के आने जाने, ठहरने व खाने पीने का पूरा खर्च शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। इस भ्रमण को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। यह भ्रमण दो चरणों में करवाया जा रहा है। जिसके पहले चरण में कुल 70 विद्यार्थी जाएंगे। दूसरे चरण में 140 विद्यार्थी जाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण के अंतर्गत जिले के सात पीएमश्री स्कूल के 70 विद्यार्थी आज मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे। दूसरा बैच 24 से 28 नवंबर को जैसलमेर के लिए रवाना किया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ महिला व पुरुष अध्यापक भी साथ जाएंगे। विद्यार्थियों को रवाना करने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तड़के विद्यार्थी बस से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रवाना होंगे। यहां से उनकी मध्यप्रदेश के लिए ट्रेन में सीट बुक हैं। मंगलवार को विद्यार्थी मध्यप्रदेश के पचमढ़ी की सैर करेंगे। बता दें कि विद्यार्थियों को बस से हजरत निजामुद्दीन ले जाया जाएगा। यह खर्च स्कूल की ओर से किया जाएगा। जबकि हरजत निजामुद्दीन से मध्यप्रदेश तक का खर्च मुख्यालय की ओर से किया जाएगा।

विद्यार्थियों का यह भ्रमण शैक्षणिक व नेचर एडवेंचर के लिए करवाया जा रहा है। इसलिए पचमढ़ी का चयन किया गया है। पचमढ़ी बेहद खूबसूरत व प्राकृतिक छटा से भरपूर रोमांचकारी स्थल है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच समुद्र तल से 3550 फीट की ऊंचाई पर बसा पचमढ़ी मध्य प्रदेश का यह एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां हरे-भरे और शांत पचमढ़ी में कई नदियों और झरने सैलानियों में मुग्ध कर देते हैं।


इन स्कूलों से जाएंगे विद्यार्थी

पहले चरण में जठलाना, जयधर, लेदी, सरावां, कलावड़, मंडौली, मुसिंबल के पीएमश्री स्कूलों को शामिल किया गया है। हर स्कूल से पांच लड़के व लड़कियों का चयन किया गया है। यह चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों की पढ़ाई, अंक के साथ खेल, प्रदर्शनी सहित अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन का आकलन किया गया है। पहले चरण में उक्त स्कूल के कुल 35 लड़कें व 35 लड़कियों को मध्यप्रदेश के पचमढ़ी घुमाया जाएगा। इसके बाद दूसरा बैच 24 से 28 नवंबर को राजस्थान की सैर करेगा। इस चरण में सालेपुर, मछरौली, भंभौल, दामला, चमरौड़ी, ललहाड़ीकलां, प्रतापनगर के पीएमश्री स्कूलों को शामिल किया गया है। हर स्कूल से दस लड़कों व दस लड़कियों का चयन किया गया है। यह बैच राजस्थान के जैसलमेर का भ्रमण करेगा। इस बैच में 70 छात्र और 70 छात्राएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed