फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will be able to give online sports knowledge exam anytime in 12 hours

Yamuna Nagar News: विद्यार्थी 12 घंटे में कभी भी दे सकेंगे क्रीड़ा ज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा

Wed, 10 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to give online sports knowledge exam anytime in 12 hours
क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता।
जगाधरी। बच्चों व विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए क्रीड़ा भारती की ओर से क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 14 सितंबर को करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन मोड पर करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी व खिलाड़ी अपनी सुविधा अनुसार भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को क्रीड़ा भारती की ओर से 12 घंटे का समय दिया गया है। निर्धारित 12 घंटे के भीतर विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय परीक्षा दे सकते हैं। वहीं, परीक्षार्थियों को 20 रुपये का खेल जागरूकता शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


बच्चों, किशोरों व विद्यार्थियों में खेल भावना बढ़ाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती की ओर से क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा करवाई जा रही है। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बताया कि यह परीक्षा परीक्षा 14 सितंबर को देशभर में करवाई जा रही है। इसके लिए क्रीड़ा भारती की ओर से तड़के पांच से शाम पांच बजे तक का समय दिया है। इन 12 घंटों में विद्यार्थी, खिलाड़ी अपनी सुविधा अनुसार कभी भी परीक्षा दे सकते हैं। यह पूरी तरह ऑनलाइन मोड पर करवाई जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थी मोबाइल, लेपटॉप, टैबलेट व कंप्यूटर का प्रयोग कर सकते हैं। परीक्षा का समय 25 मिनट होगा और इस दौरान परीक्षार्थी को कुल 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न विभिन्न खेलों, सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल सहित मूल्य आधारित शिक्षा संबंधित पूछे जाएंगे। सुमित गुप्ता ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थी व युवा क्रीड़ा भारती की साइड पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस दौरान 20 खेल जागरूकता शुल्क रखा गया है, जो परीक्षार्थियों को ऑनलाइन ही जाम करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केवल जानकारी बढ़ाने का ही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान है। जिले में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का प्रमुख जिला उपाध्यक्ष आदित्य चावला को बनाया गया है।
विज्ञापन

--------

मिलेगा एक लाख का पुरस्कार
उत्तर क्षेत्र सह-संयोजक डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों व युवाओं में खेलों के प्रति रूझान पैदा करने का प्रयास है। यह परीक्षा विद्यार्थियों को केवल खेल जगत के महानायकों से परिचित कराएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के राष्ट्रस्तर पर प्रथम विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय स्थान पाने वाले दो विजेताओं को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छह विजेताओं को 25-25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, चतुर्थ स्थान के 11 विजेताओं को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इन 11 विजेताओं का चयन संगठन के 11 क्षेत्रों में से हर एक से एक विजेता का चयन किया जाएगा। इसी तरह क्रीड़ा भारती प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिला क्रीड़ा भारती की ओर से जिले के पहले तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed