{"_id":"6238d8928f9523326441b9d9","slug":"students-who-returned-from-ukraine-met-anil-vij-to-enable-them-to-study-medicine-in-the-country-yamuna-nagar-news-knl1024858179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की पढ़ाई देश में ही कर सकें, इसके लिए अनिल विज से मिले यूक्रेन से लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल की पढ़ाई देश में ही कर सकें, इसके लिए अनिल विज से मिले यूक्रेन से लौटे विद्यार्थी
विज्ञापन
यमुनानगर। यू्क्रेन पर रूस द्वारा हमला किए जाने के बाद जिले में लौटे युवाओं केे अब अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। ज्यादातर विद्यार्थी मेडिकल के हैं जो एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए थे। अब वह आगे अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे या नहीं इसी बात को लेकर यमुनानगर, शाहबाद व अंबाला के विद्यार्थी सोमवार को अंबाला में स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज से निवास पर मिले। विद्यार्थियों के अनुसार मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे ताकि उनकी आगे की पढ़ाई संभव हो सके तो प्रदेश या देश के ही मेडिकल कॉलेजों में हो सके।
यूक्रेन से लौटे शहर निवासी चिराग सबलोक, अंकुर, प्रशांत, रितिक मलिक, नितिन कांबोज, प्रभजोत सिंह, विदित कांबोज, साक्षी कांबोज, यशस्वी शर्मा, मनप्रीत कौर, डोली टंडन, हार्दिक सोबती, प्रणव, हर्ष, जतिन, केशव, दीपांशु व मनीष ने बताया कि वह सब यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। इसकी पढ़ाई छह साल की है। कई विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी एक या दो साल की पढ़ाई ही रह गई है। यूक्रेन पर रूस का हमला अभी बंद नहीं हुआ है। वहीं युद्ध रुकने के बाद वह पढ़ाई जारी रखने के लिए यूक्रेन वापस जा पाएंगे या नहीं, फिलहाल इसकी कोई संभावना नहीं है। च्ूंकि हमले में यूक्रेन की ज्यादातर इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। इसलिए वह अनिल विज से मिले। उनकी मांग है कि जिन छात्रों की पढ़ाई बकाया रह गई है वह भारत में ही पूरी कराई जाए। अनिल विज ने उन्हें इसे लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है। चिराग सबलोक ने बताया कि कि प्रदेश के जो युवा यूक्रेन से लौटे हैं उन सबके लिए एक वाट्सएप नंबर 9541879115 जारी किया गया है। इस नंबर पर ग्रुप बनाकर सभी को जोड़ा जा रहा है। ताकि सभी युवा अपनी पढ़ाई पूरी करने की मांग को लेकर मिलकर संघर्ष कर सकें।