फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were told about the importance of voting

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व

Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students were told about the importance of voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम हुआ। राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने मतदाता दिवस और मतदान के महत्व के बारे में बताया।
राजनीति शास्त्र विभाग से प्रो. नवीन भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में मतदाता व मतदान के अर्थ और उद्देश्य विद्यार्थियों को बताए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आने वाले समय के जिम्मेदार नागरिक हैं। वह भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में किस प्रकार मतदान के जरिए शासन व्यवस्था में निर्णय, निर्माण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. नवीन भारद्वाज ने बताया कि चुनाव में हमें अनिवार्य रूप से मतदान कर योग्य व्यक्तियों को शासन व्यवस्था में पहुंचाना चाहिए, जिससे देश का प्रशासन विधि सम्मत व भ्रष्टाचार मुक्त होकर चले। प्रो. भारद्वाज ने संवैधानिक प्रावधानों जैसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, मतदान व चुनाव संबंधित प्रावधान संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 से अनुच्छेद 329 तक की जानकारी दी। विद्यार्थियों को तीन स्तरों की सरकारों के तीनों चुनाव व अनिवार्य मतदान का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विद्यार्थियों से सजग नागरिक बनने का आह्वान किया। इस दौरान सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। इसमें हेमा प्रथम, मोनिका द्वितीय व ललिता तृतीय स्थान पर रही। स्टाफ में कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रो. आशीष भल्ला, डॉ. रिचा सिकरी, नीतू कांबोज, पिंकी, संजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed