{"_id":"67ec3a255bb4f8468204433b","slug":"students-were-made-aware-about-pocso-act-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135514-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने मंगलवार को डीएवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को क्राइम अगेंस्ट वूमेन, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, दुर्गा शक्ति एप, गुड टच व बैड टच, यातायात नियमों और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। महिला थाना की एएसआई नीलम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी की।
उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपराधों और आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के बारे में जागरूक करने के लिए चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान जारी है। छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध के प्रति सजग रहने रहने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला करना चाहिए। जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को 112 एप व दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी।
उन्होंने सभी से अपील की कि यह दोनों एप हर छात्रा के पास होने चाहिए। इनकी सहायता से वे किसी भी समय विकट परिस्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं। अगर महिला रात के समय कहीं से आ रही हो या जा रही हो वह अकेली होने पर भी किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न करें। आपकी एक कॉल पर महिला पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी व ट्रिप मॉनिटरिंग के तहत महिला को उसके गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचा देगी।