फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were encouraged to set goals and move forward

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का दिया संदेश

Wed, 16 Sep 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Students were encouraged to set goals and move forward
विद्यालय में उमेश खरबंदा को स्मृति चिन्ह भेंट करते स्कूल प्रभारी व अध्यापक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। हरियाणा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं पूर्व रसायन विज्ञान प्रवक्ता उमेश खरबंदा ने विद्यार्थियों को शिक्षा और कॅरिअर में सफलता के लिए जरूरी गुणों और महत्वपूर्ण सूत्रों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अच्छे विद्यार्थी के लिए नियमित उपस्थिति, कक्षा में एकाग्रता, स्वस्थ एवं फिट रहना और निरंतर सीखने की इच्छा जरूरी है। विद्यार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी में बोलने तथा लिखने की क्षमता विकसित करने के साथ कक्षा में जिज्ञासु रहकर प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को रविवार और अवकाश के दिनों में भी पढ़ाई के साथ ज्ञानवर्धक गतिविधियों के लिए समय निकालना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिताओं और चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने तथा प्रतिदिन कुछ नया सीखने की आदत विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों से अपडेट रहने, बड़ा सोचने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने की सलाह दी। साथ ही अच्छे मित्रों का चयन करने और बुरी संगति से दूर रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य और विजन निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रभारी सतेंद्र कुमार ने खरबंदा के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने किया। इस दौरान ममता शर्मा, कमल शर्मा, आत्म प्रकाश, केएल सैनी, संदीप कुमार और हिंदी अध्यापक सुदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed