{"_id":"682f76182b7b61886a0ca23c","slug":"students-took-out-a-rally-and-paid-tribute-to-the-army-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138137-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल किया सेना को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल किया सेना को नमन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना की जीत पर वीरवार को तेजली स्थित शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर सैनिकों को नमन किया। डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने बताया कि प्राचार्य मोहम्मद सलीम ने रैली का शुभारंभ किया।
सामाजिक विज्ञान शिक्षिका ऋचा तलवार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर हम सब एक है का संदेश देते हुए मानव शृंखला बनाई। डॉ. वत्स के नेतृत्व में गांव व कॉलोनी में रैली निकालकर वंदेमातरम्, भारत माता की जय, जयहिंद और भारतीय सेना जिंदाबाद के घोष लगाए। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर गोलाबारी में बलिदानी सैनिकों की याद में गुरुनानक कन्या शिक्षण महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलम, हेमलता व आरती ने स्कूल में पौधे लगाए।