फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students took oath to maintain discipline, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने ली अनुशासन बनाकर रखने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students took oath to maintain discipline, Yamunanagar
बिलासपुर के एमआर इंटरनेशनल स्कूल में चारों हाउस के नवनियुक्त कैप्टन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। एमआर इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। परिषद में चयनित विद्यार्थियों ने कर्तव्य, निष्ठा तथा अनुशासन बनाकर रखने की शपथ ग्रहण ली।
समारोह प्रिंसिपल डॉ. नीलम जैन की देखरेख में हुआ। स्कूल के होनहार छात्र रणदीप को हेड ब्वॉय व कीर्ति को हेड गर्ल चुना गया। विद्यार्थियों ने स्कूल प्रमुख व प्रतिनिधि पद हेतु नामांकन पत्र भरकर स्वयं को उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया। सभी सदनों के लिए प्रमुख छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्र विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि में स्वयं भाग लेकर अन्य छात्रों का मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन

स्कूल में सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और रानी लक्ष्मीबाई सहित चार हाउस बनाए गए। सुभाष चंद्र बोस की कैप्टन अश्मी व ऋषभ को चुना गया। चंद्रशेखर हाउस में कृतिका व बायमन बसाती को कैप्टन चुना गया। भगत सिंह हाउस में आरव गुप्ता और शगुन को कैप्टन नियुक्त किया गया। रानी लक्ष्मीबाई हाउस में मीरा और गर्वित को कैप्टन चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीलम जैन ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूरी ईमानदारी मेहनत व लगन से उसका निर्वाह करते हुए अन्य बच्चों के लिए आदर्श बनें। परिषद के चुनाव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की नेतृत्व करने, समूह में कार्य करने की योग्यता, आपसी भाईचारे व सहयोग से कार्य करने की भावना को विकसित करना है। विभिन्न हाउस से चयनित विद्यार्थियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed