फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students taught not to take drugs

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने नशा न करने की दी सीख

Tue, 29 Oct 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Students taught not to take drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली से विद्यार्थियों ने लोगों नशा मुक्ति अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
अभियान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के जिला नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह कलेर के नेतृत्व में करवाया गया। विद्यार्थियों को नशे के नुकसान बताकर नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने की शपथ दिलवाई। इस दौरान महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि नशा रूपी दानव से दूर रहना ही बचाव है।
विज्ञापन

नशे से स्वयं को बचा कर रखना है और दूसरों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। नशा तेजी से युवाओं व किशोरों में बढ़ता जा रहा है। जिससे हमारी आने वाली पीढि़यां इसकी गिरफ्त में जा रही है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि हम इसे रोकने में सहयोग दें। मुख्याध्यापक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को नशे के नुकसान बताए। पुलकित शर्मा ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। किशोरावस्था में विद्यार्थी बुरी संगति, अज्ञानता, शौक व पियर प्रेशर इत्यादि कारणों से नशे की चपेट में आ रहे हैं। इस दौरान शिक्षक जगदेव, संदीप कुमार, सुमन बक्शी, त्रिशंकु, गोपाल गुर्जर, मनोज कुमार, पुलकित शर्मा, शिवानी, रजनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed