फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students stranded in Ukraine board a special flight from Romania to India ...

डीएवी डेंटल कॉलेज के बाहर डाक्टर के साथ हुई लूट के आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Students stranded in Ukraine board a special flight from Romania to India ...
यमुनानगर। डीएवी डेंटल कॉलेज के बाहर डाक्टर के साथ हुई लूट के मामले में सीआईए 2 की टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीम इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी दो युवक कन्हैया साहिब चौक पर वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने मौके पर जाकर घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी खुशहाल व हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी जतिन के तौर पर हुई है। आरोपी ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर डीएवी डेंटल कॉलेज के बाहर कार में बैठी एक डाक्टर के साथ पिस्टल के दम पर गाड़ी लूटने की कोशिश की। लेकिन जब गाड़ी नहीं लूट सके तो वह डाक्टर महिला का मोबाइल व गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। मोबाइल से पकड़े न जाए इस डर से उन्होंने कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल फेंक दिया और चाबी लेकर फरार हो गए। इस मामले में डाक्टर ने 11 फरवरी को थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed