{"_id":"64fcbdf5095305e1f801d784","slug":"students-spread-the-flavor-of-indian-culture-on-stage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-5395-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा
Sun, 10 Sep 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में शनिवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, अभिनय, हास्य, काव्य पाठ सहित अन्य कलाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सभ्यता की छटा बिखेरी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ. नरेंद्र राणा ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाओं से जमकर धूम मचाई। मिमिक्री व मोनो एक्टिंग से विद्यार्थियों ने सभी को आकर्षित किया। बीबीए प्रथम वर्ष की श्रुति प्रथम, बीबीए प्रथम वर्ष की प्रियांशी द्वितीय, बीसीए प्रथम वर्ष नमिता तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठ में बीसीए द्वितीय वर्ष का विक्षित प्रथम, बीसीए तृतीय वर्ष का पारस द्वितीय, बीसीए प्रथम वर्ष की तनीषा तृतीय रही।
मोनो अभिनय बीबीए प्रथम वर्ष की कुमकुम पहले, बीसीए प्रथम वर्ष अव्या दूसरे, बीसीए प्रथम वर्ष महक तीसरे स्थान पर रही। वाद्य यंत्र बजाने में बीसीए तृतीय वर्ष खुशाल पहले, बीबीए प्रथम वर्ष दिनेश दूसरे व बीसीए द्वितीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही। वहीं प्रश्नोत्तरी में बीसीए द्वितीय वर्ष मनीष ने पहला, बीसी द्वितीय वर्ष ईश ने दूसरा और बीसीए द्वितीय वर्ष अनमोल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
चित्रकारी में बीसीए प्रथम वर्ष महक ने प्रथम स्थान पाया। बीसीए द्वितीय वर्ष का विक्षित द्वितीय और बीबीए प्रथम वर्ष प्रिस्का तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम वर्ष की नंदिनी ने बाजी मारी और पहला स्थान पाया। बीसीए द्वितीय वर्ष विक्षित दूसरे और बीबीए प्रथम वर्ष प्रिस्का तीसरे स्थान पर रही।
गायन में बीसीए द्वितीय वर्ष से आरती, बीबीए प्रथम वर्ष से कृति, बीसीए तृतीय वर्ष से गौरव क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। अनुकरण में बीसीए तृतीय वर्ष मेंं अनमोल प्रथम, बीबीए प्रथम वर्ष कुमकुम द्वितीय, बीसीए द्वितीय वर्ष का विक्षित तृतीय स्थान पर रहा।
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में दो दिवसीय टैलेंट शो का शनिवार को शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाओं से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक परिषद के प्रभारी प्रो. गौरव बरेजा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निर्देशों पर समारोह करवाया गया। पहले दिन चित्रकारी, पेंटिंग, पॉट मेकिंग, फ्लावर डेकोरेशन, वेस्ट टू बेस्ट, नारा लेखन, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार वाजपेयी ने किया।
उन्होंने बताया कि ग्रुप डांस प्रतियोगिता में गायत्री एंड टीम ने पहला स्थान पाया। टीआई एंड टीम ने द्वितीय और रिया एंड टीम ने तृतीय स्थान पर रही। एक गीत में सरगम और ईशान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान पाया। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में प्रीतपाल बीकॉम फर्स्ट ईयर से प्रथम स्थान पर रहा।
प्रश्नोत्तरी में बीसीए फर्स्ट की टीम ने प्रथम स्थान पाया। बीसीए सेकेंड की टीम ने दूसरा और बीकॉम तृतीय की टीम ने तीसरा स्थान पाया। पोट मेकिंग प्रतियोगिता में साहिल खान बीए सेकेंड ईयर ने प्रथम स्थान पाया। नेहा बीकॉम सेकेंड ईयर से दूसरा स्थान पाया, मोनिका बीए थर्ड ईयर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फूल बनाओ प्रतियोगिता में निशु बीए थर्ड ईयर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लवप्रीत बीए फर्स्ट ईयर से द्वितीय स्थान पर रहा। वर्षा एवं रजत शर्मा बीए थर्ड ईयर ने तीसरा स्थान पाया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बेबी शर्मा बीए थर्ड ईयर से प्रथम, निशु बीए थर्ड ईयर द्वितीय और वर्षा बीए थर्ड ईयर तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग एंड स्कैच प्रतियोगिता में शिवानी बीसीए थर्ड ईयर प्रथम रही। रोहित बीसीए सेकंड ईयर से द्वितीय और गौतम बीए सेकेंड ईयर से ने तृतीय स्थान पाया।