फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showed their strength in sports competitions, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने खेल मुकाबलों में दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in sports competitions, Yamunanagar
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मशाल लेकर मैदान की परिक्रमा करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में बुधवार को अंतर: सदन क्रीड़ा प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया।
मुख्यातिथि स्कूल निदेशिका शशि बाटला ध्वजारोहण कर स्पर्धा का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने कहा कि ज्ञान, अनुशासन एवं सदाचार का आधार स्तंभ शिक्षा है और खेल इस स्तंभ को मजबूत करने का एक जरिया है। खेल से विद्यार्थियों में समूह कार्य करने, आगे बढ़ने, निरंतर प्रयास करने के गुणों का संचार होता है। खेल में खिलाड़ी आपसी द्वेष दूर कर अपने दल की जीत के प्रयास करते हैं। वहीं खेल शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त रखने का भी सबसे अच्छा जरिया है। इसलिए विद्यार्थियों को ऐसी खेल स्पर्धाओं में भाग लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने मशाल के साथ मैदान की परिक्रमा की। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य देश के लिए स्वस्थ, अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक तैयार करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में परस्पर सहयोग, अनुशासन इत्यादि भावों को विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी कक्षाओं को चार वर्गों में बांटा गया। इस दौरान सब जूनियर में तीन से पांच तक की कक्षाएं शामिल रहीं। जूनियर में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा रहीं। सब सीनियर में नवीं व दसवीं कक्षाओं को रखा गया। जबकि 11वीं व 12वीं सीनियर वर्ग में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहे परिणाम
400 मीटर जूनियर विद्यार्थियों में दर्शप्रीत, सृष्टि, श्रेया, रेशव, गगन, भनिगशा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। 100 मीटर जूनियर व सब जूनियर में प्रभलीन, धनिष्ठा, सुखजिंद्र, आनंद, अभिराज, आर्यन, अनन्या, कशिश, मानसी ने उत्तम प्रदर्शन किया। 600 मीटर सब सीनियर और सीनियर में ब्रह्मजोत, हर्षित, मुकुल, हर्ष, अंकित, प्रणव, महक, जिया, शालिनी, मानसी, तलवीन व मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर सब जूनियर विद्यार्थियों में अंगद, अधिराज, अनन्या, किरत, अलीना, अक्षत, कार्तिक, मन्नत, वृंदावन असीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त 4 गुणा 100 मीटर दौड़ जूनियर से वृंदा, आशमी, सृष्टि, जागृति, धनिष्ठा, आशिमा, दपिंद्र, राघव, कार्तिक, लक्ष्य, राघव श्रेष्ठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed