{"_id":"671d6c636535df5ef1053484","slug":"students-showed-talent-in-speed-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-127570-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रफ्तार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रफ्तार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 27 Oct 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत नोडल अराईयांवाला में रफ्तार प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें नोडल के अंतर्गत आने वाले छह स्कूलों ने भाग लिया। निपुण हरियाणा कार्यक्रम के अंतर्गत अराईयांवाला नोडल में प्राइमरी स्कूल अराईयांवाला, बहादुरपुर, चांदपुर माजरी, टिब्बडियों व नांगल पत्ती के कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों ने प्रतिभा दिखाई।
नोडल अधिकारी शीलचंद ने निर्णायक टीम का गठन किया। प्रतियोगिता में कक्षा पहली में जीपीएस अराईयांवाला की गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी के दिपेश ने, तीसरी में कार्तिका, नैशी, कक्षा चौथी में निशांत, कक्षा पांचवीं में गीत चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी शीलचंद ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में इसी तरह की और गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।