फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showed enthusiasm in the race

Yamuna Nagar News: दौड़ में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Mon, 01 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Students showed enthusiasm in the race
​खिलाड़ियों को रवाना करते मुख्याति​थि व उप​स्थित अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक खालसा कॉलेज की खेल प्रकोष्ठ की ओर से खेल गतिविधियां करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की एक दौड़ करवाई गई। दौड़ कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर पास की गलियों से हो वापस कॉलेज में संपन्न हुई।
मुख्यातिथि थाना शहर प्रभारी नरेंद्र राणा हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने का साधन है। यदि युवा खेलों में सक्रिय रहेंगे तो वे नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे।
विज्ञापन

हर विद्यार्थी को खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस दौरान कर्नल 14वीं बटालियन एनसीसी हरियाणा के कमांडिंग ऑफिसर जरनैल सिंह ने युवाओं को खेलों व एनसीसी की गतिविधियों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्राचार्या डाॅ. प्रतिमा शर्मा के नेतृत्व में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. प्रतिमा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सम्मान में मनाया जाता है। खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और उत्साह का प्रतीक हैं और युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान प्रबंध समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विज, फुटबॉल कोच सुशील कुमार, एथलेटिक कोच पदम, डॉ. अमरजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed